बाप ने बेटी की गर्दन रेतकर उतारा मौत के घाट, फिर हो गया फरार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. कूकड़ा गांव में पिता शाहिद ने अपनी 18 साल की बेटी शाहनुमा की गला काटकर हत्या कर दी. आरोपी फरार है. पुलिस एफआईआर दर्ज करके शाहिद की तलाश कर रही है.

नई मंडी कोतवाली इलाके के गांव कूकड़ा में रहने वाले शाहिद ने अपनी बेटी सहनूमा (18) का कत्ल कर दिया. दिन निकलते ही पिता ने इस वारदात को अंजाम दिया, जिसके बाद वह मौके से फरार हो गया. परिवार के सदस्यों व आसपास के लोगों ने तुरंत ही घटना की जानकारी पुलिस को दी.

मौके पर नई मंडी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बबलू कुमार अपनी टीम के साथ पहुंचे. जिन्होंने मौका-मुआयना करते हुए जांच पड़ताल की और शव को कब्जे लकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *