मां के निधन पर केंद्रीय मंत्री सिंधिया का भावुक पोस्ट

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां और सिंधिया राजघराने की राजमाता माधवी राजे सिंधिया का कल बुधवार (15 मई) को दिल्ली AIIMS में निधन हो गया है. राजमाता का आज सिंधिया राजपरिवार के छत्री परिसर में अंतिम संस्कार किया जाएगा. उनके निधन से राजनीतिक जगत में शोक की लहर है. इस बीच ज्योतिरादित्य सिंधिया ने माधवी राजे के निधन पर मिली संवेदनाओं और संदेशों के लिए लोगों का धन्यवाद किया है.

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “मेरी पूज्यनीय माताजी के स्वर्गवास पर प्राप्त आप सबकी संवेदनाओं और संदेशों के लिए धन्यवाद. दुख की इस घड़ी में आप सबके समर्थन और साथ से मुझे बल मिला है, जिसके लिए मैं आजीवन आभारी रहूंगा. एक बार फिर आप सब का हृदय तल से धन्यवाद.”

बता दें कि माधवी राजे 75 साल की थीं. पिछले दो महीने से बीमार होने से दिल्ली एम्स में भर्ती थीं. उन्होंने (madhavi raje) बुधवार सुबह 9.28 बजे अंतिम सांस ली. माधवी राजे सिंधिया के निधन पर देशभर के तमाम नेताओं ने शोक व्यक्त किया था. आज उनके अंतिम संस्कार में 30 हजार से अधिक लोग शामिल होंगे.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *