दो पक्षों के विवाद में 5 घायल, पैसों के लेनदेन को लेकर चले लाठी डंडे

मध्य प्रदेश में विदिशा के गुलाबगंज थाने के मूढरा गणेशपुर में पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया। बातचीत से शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया। जिसमें एक ही परिवार के पांच सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है।

दरअसल, सोमवार की देर शाम को गुलाबगंज क्षेत्र के मूढरा गणेशपुर में रुपए के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया। जिसमें जमकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई। जिसमें एक पक्ष की तीन महिला, एक युवती और एक पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं 55 वर्षीय रामरतिबाई की हालत नाजुक बताई जा रही है।

गुलाबगंज निवासी वकील अहिरवार ने बताया कि, सोमवार की शाम को राजू ग्राम मुडरा गणेशपुर निवासी जो उनके ही रिश्तेदार लगते हैं उन्हें एक बीघा जमीन बेची थी। जिसमें कुछ रुपए लेना बाकी थे। वहीं रुपए मांगने पर राजू कुछ लोगों के साथ उनके घर आया और विवाद करने लगा। विवाद के चलते राजू ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनके घर पर हमला बोल दिया।

विवाद में वकील की 80 वर्षीय दादी सूरज बाई, 55 वर्षीय मां रामरति बाई, 60 वर्षीय पिता इमरत सिंह, बड़ी बहन पुष्पा और छोटी बहन आरती को गंभीर चोट आई है। उन्होंने बताया कि इन लोगों ने अचानक से लाठी डंडों के साथ हमला कर दिया। कुछ समय पहले इन्होंने 3 लाख रुपए में जमीन भेजी थी, उसके करीब 50 हजार रुपए बाकी थे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *