JCB और ट्रक में लगी आग, जलकर हुई ‘स्वाहा’ ड्राइवर और कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर (Jabalpur) से दो आगजनी की घटना सामने आई है। जहां एक ओर निर्माण कार्य में लगी एक जेसीबी में आग लग गई। देखते ही देखते JCB जलकर स्वाहा हो गई। वहीं दूसरी तरफ टायरों से भरे एक ट्रक में भीषण आग लगी। ड्राइवर और कंडक्टर ने कूदकर अपनी जान बचाई। हालांकि इन दोनों ही घटनाओं में कोई जनहानि नहीं हुई है।

दमोह नाका चौराहे पर फ्लाईओवर निर्माण कार्य के लिए कई मशीनें लगाई गई थी। अचानक से एक कचरे के ढेर में लगी आग ने जेसीबी को भी अपनी चपेट में ले लिया। जिसके बाद चौराहे पर अफरा तफरी मच गई। देखते ही देखते कुछ मिनटों में जेसीबी स्वाहा हो गई। कुछ देर बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

पाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत दमोह-जबलपुर स्टेट हाइवे पर टायरों से भरे एक ट्रक में आग लग गई। इंजन के पास से निकली चिंगारी ने वाहन को चपेट में ले लिया। ड्राइवर और कंडक्टर ने कूदकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते ट्रक और टायर जलकर राख हो गए। यह ट्रक दमोह से जबलपुर टायर लेकर जा रहा था। वहीं घटना की सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *