भारत में 100 करोड़ टीकाकरण का लक्ष्य पूर्ण होने पर किया जा रहा है सम्मान समारोह
सक्ति-भारत देश ने टीकाकरण अभियान में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली, भारत दुनिया का पहला ऐसा देश बन गया है, जिसने अपने नागरिकों को कोरोना रोधी टीके की 100 करोड़ से ज्यादा डोज़ लगाई है भारत में टीकाकरण अभियान शुरू होने के सिर्फ 9 महीने के अंदर ही इस उपलब्धि को हासिल कर लिया गया,100 करोड़ का आंकड़ा पार होते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत ने इतिहास रच दिया है. उन्होंने टीकाकरण की इस उपलब्धि को भारतीय विज्ञान, उद्यमों और 130 करोड़ भारतीयों की सामूहिक भावना की जीत करार दिया,इसी तारतम्य में भाजपा जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं द्वारा जांजगीर के सांस्कृतिक भवन में कोरोना टीका लगाने वाले कर्मचारियों-कार्यकर्ता और वहां उपस्थित सभी कोरोना वारियर्स का शाल और श्रीफल से किया गया सम्मान, इस अवसर पर नगर पालिका परिषद जांजगीर नैला के उपाध्यक्ष एवं नगर मंडल जांजगीर नैला के अध्यक्ष आशुतोष गोस्वामी के नेतृत्व में हितेश यादव पार्षद एवं नेता प्रतिपक्ष नगर पालिका परिषद जांजगीर नैला,उमेश राठौर पार्षद एवं उपाध्यक्ष नगर मंडल जांजगीर नैला, अमित यादव पार्षद एवं महामंत्री, अजीत गढ़वाल महामंत्री एवं पूर्व पार्षद, देवानन्द गढ़वाल अध्यक्ष नगर अजा मोर्चा एवं पूर्व पार्षद, पुष्पेंद्र निर्मलकर अध्यक्ष नगर पिछड़ा वर्ग मोर्चा एवं पार्षद प्रतिनिधि, शिवानंद सोनू यादव महामंत्री, मणिशंकर गोलू दुबे महामंत्री, प्रेमलता कौशिक नगर अध्यक्ष महिला मोर्चा एवं पूर्व पार्षद, अधिवक्ता शिव कश्यप नगर मंडल सोसल मीडिया प्राभारी मुख्य रूप से उपस्थित थे
