349000 का मंगलसूत्र पहन यामी गौतम ने मनाया अपना पहला करवाचौथ

हर साल करवा चौथ का त्योहार धूम-धाम से मनाया जाता है। इस साल भी यह पर्व धूम-धाम से मनाया गया। आम महिलाओं से लेकर अभिनेत्रियों तक ने इस त्यौहार को मनाया। इसी लिस्ट में शामिल रहीं यामी गौतम। नवविवाहित बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम (Yami Gautam) ने इस बार अपना पहला करवा चौथ मनाया और अब उन्होंने फोटोज शेयर कर दिए हैं। यामी ने डायरेक्टर आदित्य धर (Aditya Dhar) संग शादी की और शादी के बाद यामी अक्सर सुहागन के लुक में देखी गई हैं। वहीं करवा चौथ के दिन भी उनका लुक आकर्षक रहा। 24 अक्टूबर 2021 को यामी गौतम ने अपने पति आदित्य धर के साथ शादी के बाद पहली बार करवा चौथ का व्रत रखा है।

वहीं इस दौरान उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपने करवा चौथ लुक की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जो आप यहाँ देख सकते हैं। जी दरअसल इन तस्वीरों में एक्ट्रेस रेड साड़ी पहने हुए और अपना मंगलसूत्र, सिंदूर और अथेरु इयररिंग्स फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रही हैं। वहीं एक तस्वीर में वह और आदित्य एक दूजे को देख रहे हैं और दोनों के बीच में चाँद है। अपनी इस तस्वीर के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा है,’We see the same moon, you and I…’Our first Karvachauth’ वहीं तैयार हुईं यामी ने अपनी फोटोज को शेयर कर लिखा है, ‘मेरे पहले करवाचौथ का जश्न मनाने की खुशी बेजोड़ है और यह और भी खास हो गया, क्योंकि मैंने @bulgari मंगलसूत्र पहना है।’
आपको बता दें कि यामी ने जो मंगलसूत्र पहना है इसकी कीमत लाखों में है। जी हाँ, यह मंगलसूत्र ‘Bvlgari’ ब्रांड का है और इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर इस मंगलसूत्र की कीमत 3,49,000 रुपए बताई जा रही है। फिलहाल यामी के ये फोटोज सभी का दिल जीत रहे हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *