सूरज सोनी के नेतृत्व में पहुंचे समिति के सदस्य-
सक्ति– विगत दिनों छत्तीसगढ़ प्रदेश के कवर्धा शहर में भगवा ध्वज हटाने को लेकर हुए विवाद के बाद पूरी घटना में पीड़ित दुर्गेश देवांगन के घर सनातन धर्म समिति राजनांदगांव छत्तीसगढ़ के सदस्यों ने पहुंचकर उनके परिवार जनों से मुलाकात की
तथा उन्हें ढांढस बांधते हुए सहयोग राशि के रूप में 51000 -एनक्यावन हजार रुपये प्रदान किए, तथा इस अवसर पर सनातन धर्म समिति राजनांदगांव के सदस्य सूरज सोनी, त्रिगुण सदानी,ऋषभ सोनी, अनिरुद्ध मिश्रा, नवीन श्रीवास्तव, अखिलेश गुप्ता गुड्डू सहित अन्य सदस्य मौजूद थे
उल्लेखित हो कि कवर्धा मामले में पीड़ित दुर्गेश देवांगन आर्थिक रूप से काफी कमजोर बताया जा रहा है, तथा विगत दिनों हुई घटना के बाद से उसके परिवार जनों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैजानकारों का कहना है कि विपरीत परिस्थितियों के बावजूद दुर्गेश के परिवार जन स्वाभिमानी होने के कारण बड़े ही मुश्किल से अपना गुजर-बसर कर रहे हैं, एवं सनातन धर्म समिति राजनांदगांव को जब इस पूरी परिस्थितियों की जानकारी लगी तब उन्होंने तत्काल यह सकारात्मक पहल की है
तथा इस संबंध में सूरज सोनी ने बताया कि दुर्गेश देवांगन को लेकर जिस तरह से पूरे मामले में उसके परिवार जनों को क्षति पहुंची है, इसे देखते हुए यह पहल की गई है,तथा सनातन धर्म समिति राजनांदगांव की इस पहल का लोगों ने स्वागत किया है, तथा दुर्गेश देवांगन के परिवार जनों को मिली इस सहयोग राशि से उन्हें आने वाले समय में काफी राहत मिलेगी
इस दौरान दुर्गेश देवांगन के मां, पिताजी एवं उनकी बहन उपस्थित थी, तथा सनातन धर्म समिति द्वारा उनके परिवारजनों को स्मृति स्वरूप प्रतीक चिन्ह भी प्रदान किया गया