महिला मोर्चा की जिला सह प्रभारी सुश्री सिद्धेश्वरी सिंह हुई बलौदा बाजार भाटापारा जिले के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल

सक्ति-भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा छत्तीसगढ़ प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार बलौदा बाजार भाटापारा जिला की महिला मोर्चा की जिला सह प्रभारी सुश्री सिद्धेश्वरी सिंह ने 23 अक्टूबर को जिले के नगर पंचायत क्षेत्र एवं महिला मोर्चा टुंड्रा मंडल की बैठक में शामिल होकर संगठनात्मक विषयों पर जानकारी दी, इस दौरान पूर्व विधायक एवं भाजपा जिलाध्यक्ष डॉक्टर सनम जांगड़े,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुलोचना यादव, जिला महामंत्री  सत्यभामा साहू सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे, इस दौरान जिला सह प्रभारी सुश्री सिद्धेश्वरी सिंह ने बैठक में उपस्थित पदाधिकारी सदस्यो से परिचय लेते हुए महिला मोर्चा के प्रदेश संगठन द्वारा किए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी, साथ ही सभी सदस्यों को सक्रियता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का भी आग्रह किया इस दौरान उपस्थित अन्य पार्टी पदाधिकारियों ने भी टुंड्रा मंडल की महिला मोर्चा की बैठक को संबोधित करते हुए अपनी बातें रखी

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *