छत्तीसगढ़ी फिल्म जगत के सुपरस्टार अनुज शर्मा ने किया भगवान शिवरीनारायण का दर्शन , सब की सुख शांति समृद्धि की कामना

शिवरीनारायण — बालीवुड जगत के सुपरस्टार पद्मश्री अनुज शर्मा जी सपरिवार शिवरीनारायण पहुंचे जहां भगवान नर नारायण जी जगन्नाथ जी के दर्शन लाभ अर्जित किए वहीं पद्मश्री अनुज शर्मा जी ने मीडिया के माध्यम से जानकारी साझा करते हुए कहा की आने वाले समय में 2 छत्तीसगढ़ी फिल्म एवं एक एल्बम लॉन्च होगी जिसमें शिवरीनारायण धार्मिक नगरी की गरिमा , महत्ता के अनुरूप धार्मिक संस्करण यहां से कलेक्ट करके बालीवुड छत्तीसगढ़ी में अपडेट करेंगे वही गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ राजेश्री महंत रामसुंदर दास जी महाराज ने उन्हे भगवान राघवेंद्र सरकार जी के दर्शन एवं पूजा अर्चना कराया इसके बाद सभी ने सुपरस्टार से सौजन्य मुलाकात किया इस अवसर पर काफी लोग उपस्थित थे । मंदिर में पूजा अर्चना के दौरान शबरी नारायण मन्दिर के पुजारी पंडित हरीश तिवारी,जगन्नाथ मंदिर के पुजारी त्यागी महाराज मठ मंदिर के मुख्तियार सुखराम दास महाराज , कमलेश सिंह बाबा जनपद सदस्य, सहित नगर के गणमान्य नागरिक राहुल सुल्तानिया, राम चरण कर्ष एल्डरमैन ,सुदर्शन मानिकपुरी, विजय टंडन, उग्रेश्वर गोपाल केवट सहित अनेक लोग उपस्थित थे ।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *