एनएमडीसी किरन्दुल मुख्य महाप्रबंधक एवम अधिकरियों ने किया मतदान

किरन्दुल- लोकसभा निर्वाचन 2024 के प्रथम चरण में 19 अप्रैल शुक्रवार बस्तर लोकसभा सीट के लिए मतदान की गई। इस लोकतंत्र के महापर्व में एनएमडीसी किरन्दुल परियोजना मुख्य महाप्रबंधक पद्मनाभ नाईक,महाप्रबंधक खनन एस के कोचर, उपमहाप्रबंधक बी के माधव ने किरन्दुल स्थित बीआईओपी स्कूल पोलिंग बूथ पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।उपमहाप्रबंधक माधव ने बताया प्रजातंत्र के इस महापर्व में परियोजना के समस्त अधिकारियों एवम कर्मचारियों से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने हेतु अपील किया गया था तथा सभी कर्मचारियों ने निर्वाचन में बढ़ चढ़ कर भाग लिया एवम मतदान किया।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *