चिंतामणि महाराज के नामांकन रैली में शामिल हुए सीएम साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए सरगुजा से भाजपा प्रत्याशी चिंतामणि महाराज नामांकन आज नामांकन करेंगे। भाजपा प्रत्याशी की नामांकन रैली अग्रसेन भवन से शुरू होकर महामाया चौक पर पहुंच रही है। यहां पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मौजूद हैं। वह भी रैली में शामिल हो रहे हैं।

बता दें कि भाजपा की आमसभा के बाद लोकसभा प्रत्याशी चिंतामणि महाराज नामांकन का तीसरा सेट दाखिल करेंगे। चिंतामणि महाराज मुहूर्त के अनुसार अपना दो सेट नामांकन जमा कर चुके हैं। सरगुजा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी चिंतामणि महाराज की संपत्ति पिछले 5 सालों में करीब दोगुनी हुई है, वहीं 10 सालों में चिंतामणि महाराज की कुल संपत्ति 11 गुणा बढ़ी है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *