साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी, 10 ओवर में 4 विकेट पर बनाए 59 रन

आइसीसी टी20 विश्व कप के पहले सुपर 12 मुकाबले में साउथ अफ्रीका का सामना आस्ट्रेलिया के साथ हो रहा है। अबु धाबी में खेले जा रहे इस मैच में आस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। दोनों ही टीम यहां पहला मैच जीतकर टूर्नामेंट का आगाज करना चाहेगी। खबर लिखे जाने तक साउथ अफ्रीका की टीम ने पहली पारी में 10 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 59 रन बना लिए हैं। 
साउथ अफ्रीका की पारी, टाप आर्डर हो गया फेल
साउथ अफ्रीका की टीम को पहला झटका कप्तान तेंबा बवुमा के तौर पर लगा जिन्हें मैक्सवेल ने 12 रन पर क्लीन बोल्ड कर दिया। वहीं हेडलवुड ने वान डेर डुसेर को 2 रन पर कैच आउट करवाकर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। क्विंटन डिकाक कुछ खास नहीं कर पाए और 7 रन पर जोस हेडलवुड के हाथों क्लीन बोल्ड हो गए। प्रोटियाज का चौथा विकेट एनरिच क्लासेन के तौर पर गिरा जो 13 रन बनाकर पैट कमिंस की गेंद पर स्टीव स्मिथ के हाथों आउट हो गए।
आस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन
आरोन फिंच (कप्तान), डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, स्टीव स्मिथ, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, एडम जंपा, जोस हेजलवुड
साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन
तेंबा बवुमा (कप्तान), क्विंटन डिकाक (विकेटकीपर), एडेन मारक्रम, वान डेर डुसेर, डेविड मिलर, एनरिच क्लासेन, ड्वेन प्रीटोरियस, कगिसो रबादा, केशव महाराज, एनरिच नार्खिया

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *