गणपत के इंटरनेशनल शेड्यूल के लिए लंदन रवाना हुई कृति सेनन

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन इन दिनों अपनी आगामी फि्ल्मों को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। अब उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है।
अभिनेत्री की इस वीडियो को पैपराजी फोटोग्राफर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें वो बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर फोटोग्राफर ने दावा किया है कि अभिनेत्री अपनी आगामी एक्शन पैक्ड फिल्म गणपत के आगामी शेड्यूल के लिए लंदन रवाना हो गई हैं। वीडियो में अभिनेत्री ब्राउन कलर के जंप सूट के साथ ओवर साइज कोट में नजर आ रही हैं। वीडियो में अभिनेत्री बेहद ग्लैमरस अंदाज में पोज देती दिख रही हैं।

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने कैप्शन लिखा, ‘पूजा एंटरटेनमेंट की अगली फिल्म गणपत की शूटिंग के लिए लंदन रवाना हुई।’ सब्बीर खान के निर्देशित फिल्म में एक्ट्रेस कृति सेनन अभिनेता टाइगर श्रॉफ के साथ अहम किरदार में नजर आने वाली हैं। फिल्म में कृति जस्सी के किरदार में नजर आने वाली हैं। टाइगर और कृति सेनन इस फिल्म को पूजा एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्माण किया जा रहा है। इस एक्शन ड्रामा फिल्म अगले साल 2022 में क्रिसमस के मौके पर रिलीज किया जाएगा।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *