89000 का लहंगा पहनकर कृति सेनन ने दिखाए जलवे

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन ने अपने काम और अपने अंदाज दोनों से ही फैंस का दिल जीता है। वह अपने दमदार अंदाज से लाखों दिलों पर राज करती हैं और जल्द ही वह एक बार फिर से राजकुमार राव संग स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। जी दरअसल कृति सेनन बरेली की बर्फी फिल्म में राजकुमार राव के अपोजिट नजर आ चुकी हैं और अब दोनों की जोड़ी फिल्म हम दो हमारे दो में नजर आने वाली है।
इस फिल्म के एक गाने से कृति का लुक काफी वायरल हो रहा है जो आप यहाँ देख सकते हैं। इस दौरान अदाकारा ब्लैक लहंगे में नजर आ रही हैं। इस समय अदाकारा का ये लुक सोशल मीडिया पर पसंद किया जा रहा है। यह लुक अदाकारा की फिल्म के नए गाने बांसुरी का है जो कुछ दिनों पहले रिलीज किया गया है। इस गाने में कृति ने जो डांस किया है उसकी हर जगह केवल और केवल तारीफ हो रही है। वह इस दौरान काले रंग के लहंगे में नजर आ रही हैं। आपको बता दें कि यह लहंगा फैशन डिजाइनलर नीता रोहरा ने डिजाइन किया है।
इसी के साथ कृति एम्ब्रॉइडर्ड स्लीवलेस चोली में नजर आ रही हैं। आप देख सकते हैं एक्ट्रेस kohl-rimmed स्मोकी आइज में काफी एट्रैक्टिव लग रही हैं। वैसे कृति का ये ब्लैक लहंगा बिलकुल भी सस्ता नहीं है। आप चाहे तो इसे नीतू रोहरा की वेबसाइट से खरीद सकते हैं और इसकी कीमत 89 हजार रुपये है। बात करें फिल्म हम दो हमारे दो के बारे में तो यह फिल्म 29 अक्टूबर के दिन डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर दिखाई जाएगी।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *