मानवता शर्मनाक! होटल कर्मी ने किया 60 वर्षीय वृद्धा से दुष्कर्म, हुआ गिरफ्तार

सिमडेगा: देशभर से आए दिन कई चौंकाने वाले मामले सामने आते रहते है इस बीच झारखंड के सिमडेगा जिले में एक 60 साल की महिला के साथ कथित रूप से बलातकार की घटना सामने आई है। स्थानीय पुलिस ने इस मामले में एक 20 साल के शख्स को गिरफ्तार भी कर लिया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह खबर दी।
इसके साथ ही पुलिस ने एक बयान में बताया कि हुरदा के एक होटल में काम करने वाली महिला के साथ बृहस्पतिवार को कथित तौर पर बलातकार किया गया, जब वह अकेली थी। पुलिस ने गिरफ्तारी के डर से ओडिशा के मार्ग दिल्ली भागने का प्रयास कर रहे अपराधी को पकड़ लिया है। उसे एक स्थानीय कोर्ट के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
वही दूसरी तरफ गुमला जिले से दो नाबालिग बालिकाओं के साथ 10 व्यक्तियों ने सामूहिक दुष्कर्म जैसी घिनौनी घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले में दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक अन्य अपराधी ने गिरफ्तारी के डर से खुदखुशी कर ली। पुलिस अफसर ने सोमवार को यह खबर दी। सामूहिक दुष्कर्म की वारदात 15 अक्टूबर की शाम को हुई। घटना के समय आदिवासी लड़कियां अपने 20 वर्षीय चचेरे भाई के साथ विजयादशमी मेला देखकर गुरदारी थाना क्षेत्र में घर लौट रही थीं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *