शिव डहरिया की डगर नहीं आसान

जांजगीर। जैसे-जैसे चुनाव का समय नजदीक आता जा रहा है नेता एक दल से दूसरे दलों में जा रहे हैं कांग्रेस पार्टी को लेकर भी लगभग यही स्थिति है हाल ही में जांजगीर चांपा जिले एवं शक्ति जिले के कई पूर्व विधायक बड़े पदाधिकारी नेता कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो गए हैं जबकि कुछ माह पूर्व हुए विधानसभा चुनाव में पूरे प्रदेश में जांजगीर चांपा जिले के लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाली आठों विधानसभा सीट में कांग्रेस पार्टी का परचम लहराया था आखिर कुछ महीनो में ऐसा क्या हुआ।

जिससे कांग्रेस पार्टी से उसके कर्मठ पदाधिकारी पूर्व विधायक कार्यकर्ताओं का मोह भंग होते जा रहा है और वे पार्टी से अलग होते जा रहे हैं जो कि विधानसभा चुनाव में जांजगीर चांपा और सक्ति जिले की विधानसभा सीटों में कांग्रेस पार्टी के जीत के सूत्रधार बने थे जिनकी वजह से कांग्रेस जांजगीर चंपा एवं सक्ति जिले में बेहतर प्रदर्शन कर पाई थी अगर यही आलम रहा तो जांजगीर चांपा लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी शिव डहरिया के लिए आगे की डगर बहुत कठिन होती चली जाएगी।
शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *