बिलासपुर संभाग में लक्ष्य से 94 प्रतिशत धान की हुई खरीदी

बिलासपुर। जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक ने बताया कि समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए बिलासपुर संभाग में चार लाख 70 हजार 185 किसानों ने पंजीयन कराया था। अंतिम दिवस के बाद मिले आंकड़ों के अनुसार 20 लाख 77 हजार 847 मीट्रिक टन उत्पादन का लक्ष्य था, जिसमें से चार लाख 36 हजार 895 कृषकों से 19 लाख 32 हजार 262 मीट्रिक टन धान खरीदा गया। तीन हजार 750 करोड़ रुपये का भुगतान किसानों को किया गया है। बीते वर्ष की तुलना में 26 हजार 818 किसानों की संख्या में वृद्धि हुई और 345 करोड़ रुपये का अधिक भुगतान हुआ। लक्ष्य के विरुद्ध 93 प्रतिशत खरीदी हुई।

किसी भी समिति से एक भी किसान वापस नहीं गए। पूरे समय किसानों को कोई समस्या नहीं हुई। बारदाने की कमी भी नहीं हुई। सबसे सर्वाधिक उपलब्धि की बात यह रही कि खरीदी के साथ-साथ धान का उठाव भी जारी रहा। 15 लाख 93 हजार 980 मीट्रिक टन धान का उठाव हो चुका है। उपार्जन के लिए बचे दिनों के लिए धान का उठाव जारी है। बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक ने बताया कि बिलासपुर जिले में चार लाख 84 हजार 121 मीट्रिक टन धान खरीदा गया, जो कि लक्ष्य का 94 प्रतिशत था। 940 करोड़ का भुगतान किसानों को प्राप्त हुआ। धान खरीदी को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार ने पूरे प्रदेश में अपना पिछला रिकार्ड तोड़ा है।

लगभग 98 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी अधिक हुई है, जो कि गत वर्ष की तुलना में छह लाख मीट्रिक टन अधिक है। प्रमोद नायक ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को संभाग और जिले में किसानों की ओर से आभार प्रकट किया है और कहा कि प्रदेश में किसानों की सरकार काबिज है और किसानों के हितों में सरकार लगातार कार्य कर रही है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *