देश में कोरोना के 9355 नए मामले

देश में कोरोना के मामलों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटे में कोरोना के मामलों में कमी देखने को मिली है। मंत्रालय के मुताबिक, एक दिन में कोरोना के कुल 9,355 मामले दर्ज किए गए हैं। कल यानी 26 अप्रैल को कुल 9,629 केस सामने आए थे।

देश में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या अब लगातार कम हो रही है। कोरोना के मौजूदा एक्टिव केस घटकर 57,410 हो गए हैं। 24 अप्रैल को सक्रिय मरीज 65,683 थे। 25 अप्रैल को एक्टिव केसों की संख्या घटकर 63,380 हो गई। 26 अप्रैल को देश में एक्टिव केस 61,013 थे।

बीते 24 घंटे में कोरोना से कुल 26 लोगों की जान भी गई है। इसके साथ ही कोरोना से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर अब 5 लाख 31 हजार 424 हो गया है। देश में कोरोना के कुल 4.49 करोड़ मामले सामने आ चुके हैं। इसके अलावा अब तक कुल 4 करोड़ 43 लाख 35 हजार 977 लोग इससे रिकवर हो चुके हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *