पोंड़ी आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम 720 एवं 52 पत्ती ताश जप्त
पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह के निर्देशन,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर रावटे के मार्गदर्शन , पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बोड़ला जगदीश उईके एवं थाना प्रभारी बोडला निरीक्षक व्यास नारायण चुरेंद्र के पर्वेक्षण में चौकी प्रभारी पोड़ी उप निरीक्षक नवरत्न कश्यप की टीम द्वारा दिनांक 21/06/2022 को दौरान जुर्म जरायम पतासाजी की सूचना मिला की ग्राम नेउरगांव खुर्द आम जगह पर कुछ जुआरियान 52 पत्ती ताश में रुपए पैसों का दांव लगाकर हार जीत का जुआ खेल रहे हैं की मौके पर जाकर रेड कार्यवाही कर आरोपी1.कपिल पिता सीता राम निर्मलकर 2.दीपक पटेल पिता मनोहर पटेल 3.उमेद साहू पिता सीताराम साहू 4. राम पिता सोनू साहू 5.नरेश पिता विश्राम चंद्रवंशी 6.मनोज पिता सीताराम निर्मलकर 7.अंतु पटेल पिता बिरजू पटेल 8.दिलीप अनुज राम चंद्रवंशी 9.मोहन पिता आनंदा साहू सभी निवासी नेऊर गांव खुर्द में 02 अलग-अलग फड़ से 09 आरोपी पकड़े जिनके पास व फड से कुल नगदी रकम 720 रुपए 52 पत्ती ताश जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया आरोपियों के कृत्य अपराध धारा सदर का पाए जाने से धारा 13 जुआ एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया
इस कार्यवाही में प्रधान आरक्षक लोकेश, राजपाल धुर्वे, बलदाऊ सत्यवंशी, आरक्षक अनिल साहू का सराहनीय योगदान रहा