स्कूली ई रिक्शा पलटने से 8 स्टूडेंट घायल.

दुर्ग। जिला अंतर्गत अंडा थाना क्षेत्र में एक स्कूली ई रिक्शा पलट गया। इससे उसमें सवार स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल निकुम के 9 बच्चे बुरी तरह घायल हो गए। सूचना मिलते ही 112 की टीम मौके पर पहुंची। सभी बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल दुर्ग में भर्ती कराया गया है जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह ई रिक्शा चालक स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल मोहंदीपार निकुम में पढ़ने वाले बच्चों को लेकर निकला था। रास्ते में अचानक उसका ई रिक्शा पलट गया।

इससे उसमें सवार सभी बच्चे बुरी तरह घायल हो गए। मौके पर मैजूद लोगों ने तुरंत अंडा पुलिस को सूचना दी और डायल 112 में फोन किया। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां सभी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। खबर लिखे जाने तक उनका उपचार जारी है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *