बिलासपुर। जिले में कोरोना महामारी काबू में आने लगी है। लगातार तीन दिनों से संक्रमण 100 के नीचे चल रहा है। मंगलवार को 73 नए मरीजों की पहचान की गई है। वही एक बार मौत का सिलसिला थमा है। मंगलवार को मिले संक्रमितों में 52 शहरी क्षेत्र के रहने वाले हैं। अब शहरी क्षेत्र में भी मामले कम हो रहे हैं। हालांकि इसे और भी कम करने की कोशिश की जा रही है।
शहरी क्षेत्र अंतगत मंगलवार को हेमूनगर, जरहाभाठा, सरकंडा, रेलवे परिक्षेत्र, तोरवा में ज्यादा मरीजों की पहचान की गई है। वहीं ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत बिल्हा में छह, कोटा में सात, मस्तूरी में छह और तखतपुर में दो मरीज मिले हैं। साफ है कि ग्रामीण क्षेत्रों मे महामारी नियंत्रण में चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार तीसरी लहर का पीक खत्म हो चुका है। ऐसे में आने वाले दिनों में लगातार संक्रमण में गिरावट आएगी। लेकिन, जिलेवासियों को कोरोना गाइडलाइन का पालन करना होगा।