जनवरी में 68 नशा तस्कर गिरफ्तार, 268 ग्राम चिट्टा, 129 ग्राम अफीम

शिमला। नए साल की शुरुआत में ही चिट्टा तस्करों पर शिमला पुलिस का चाबुक ताबड़तोड़ तरीके से चला है। शिमला पुलिस ने नए साल की शुरुआती महीने जनवरी माह में ही एनडीपीएस के केसों में नाइजीरिया, पंजाब, बेस्ट बंगाल, यूपी, नेपाल, बिहार व मेघालय के सात नशा तस्करों सहित 68 आरोपी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से जनवरी माह में एनडीपीएस एक्ट के तहत कुल 37 मामले दर्ज किए हैं, जिनमें 68 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इन मामलों में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल पाए गए हैं, लेकिन अन्य राज्यों और विदेश से जुड़े तस्करों की मौजूदगी ने नशे के नेटवर्क को और अधिक गंभीर बना दिया है। पुलिस आंकड़ों के अनुसार गिरफ्तार 68 आरोपियों में से 61 शिमला जिला और हिमाचल प्रदेश के ही निवासी हैं। इसके अलावा सात आरोपी अन्य राज्यों से संबंधित हैं, जबकि एक आरोपी विदेशी नागरिक है। बाहरी आरोपियों में उत्तर प्रदेश से तीन, पंजाब, बिहार और मेघालय से एक-एक व्यक्ति शामिल है, जबकि एक आरोपी नेपाल का निवासी है।

जनवरी 2026 में दर्ज एनडीपीएस के मामलों में पुलिस ने 30 मामलों में 268.92 ग्राम चिट्टे की खेप बरामद की है। इन मामलों में 57 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा चरस के छह मामलों में लगभग दो किलो 44 ग्राम चरस जब्त की गई, जिनमें दस आरोपी पकड़े गए। अफीम के एक मामले में 129.230 ग्राम अफीम की बरामद की है।३ यदि पिछले वर्ष की इसी अवधि से तुलना की जाए तो जनवरी 2025 में शिमला जिला में एनडीपीएस एक्ट के तहत 22 मामले दर्ज किए गए थे। उस समय चिट्टा के 11 मामलों में करीब 388.860 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद हुआ था, जबकि चरस के नौ मामलों में लगभग एक किलो 715 ग्राम चरस पकड़ी गई थी। साल 2025 में कुल 46 लोगों को आरोपी बनाया गया था। इस तुलना से साफ है कि 2026 में मामलों और गिरफ्तार आरोपियों की संख्या दोनों में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *