शक्ति में 29 सितंबर को निकलेगी मां चंद्रहासिनी देवी चंद्रपुर की 65 किलोमीटर लंबी पैदल पदयात्रा

विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत, समाजसेवी लीलाधर सुल्तानिया सहित विशिष्ठ अतिथियों की उपस्थिति में होगा यात्रा का शुभारंभ

श्री चंद्रपुर पदयात्रा सेवा समिति की पदयात्रा को लेकर तैयारियां जोरों पर

सक्ती– शक्ति शहर सहित पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में धार्मिक, सेवा कार्यों एवं रचनात्मक कार्यों में अग्रणी संस्था श्री चंद्रपुर पद यात्रा सेवा समिति द्वारा इस वर्ष भी अपनी 23 वीं पदयात्रा के रूप में मां चंद्रहासिनी देवी की लगभग 65 किलोमीटर लंबी पैदल यात्रा 29 सितंबर 2022 दिन- गुरुवार को शक्ति के आदि शक्ति मां महामाई दाई मंदिर से निकाली जाएगी तथा इस अवसर पर पदयात्रा कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर के अतिथि छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष एवं शक्ति के विधायक डॉ चरणदास महंत, जांजगीर-चांपा जिले के प्रतिष्ठित उद्योगपति, श्याम एग्रो एंड पावर प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन, प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के कार्यसमिति सदस्य,कैट के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लीलाधर सुल्तानिया जांजगीर, जनपद पंचायत सक्ती के अध्यक्ष राजेश राठौर, नगरपालिका शक्ति की अध्यक्ष सुषमा दादू जायसवाल, जनपद पंचायत शक्ति की उपाध्यक्ष ममता प्रेमलाल पटेल एवं नगरपालिका शक्ति की उपाध्यक्ष नेहा श्यामसुंदर अग्रवाल प्रमुख रूप से मौजूद रहेंगे

29 सितंबर को आयोजित कार्यक्रम को लेकर श्री चंद्रपुर पद यात्रा सेवा समिति शक्ति के संयोजक एवं यात्रा प्रभारी श्यामसुंदर अग्रवाल (चूड़ी वाले), समिति के अध्यक्ष हेमंत देवांगन सहित सभी पदाधिकारी/ सदस्य तैयारियों में जुटे हुए हैं, एवं दोपहर 2:00 बजे से मां महामाई दाई मंदिर शक्ति से यह यात्रा प्रारंभ होगी, जिसमें महामाया देवी की पूजा- अर्चना आरती के साथ ही पैदल पद यात्रा के साथ निकलने वाली रथ यात्रा में विराजित मां महामाया देवी, मां चंद्रहासिनी देवी एवं मां अष्टभुजी देवी की पूजा अर्चना तथा आरती का कार्यक्रम होगा तथा इस वर्ष भी चंद्रपुर की पैदल पदयात्रा में लगभग 10000 दस हजार से भी अधिकलोगों के शामिल होने की संभावना व्यक्त की जा रही है, एवं पैदल यात्रा को लेकर सक्ती से चंद्रपुर के बीच विभिन्न छोटे-छोटे स्थानों पर भी लोग पैदल पद यात्रियों के स्वागत एवं उनके सम्मान की तैयारियां कर रहे हैं

तो वहीं पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में इस पैदल यात्रा को लेकर लोगों में उत्साह है, तथा चंद्रपुर शहर में भी इस पैदल पदयात्रा के पहुंचने पर मां चंद्रहासिनी देवी ट्रस्ट सहित विभिन्न संस्थाओं द्वारा भी यात्रा का स्वागत किया जाएगा तथा 30 सितंबर की सुबह सभी पदयात्री मां चंद्रहासिनी देवी के विशेष दर्शन एवं आरती के कार्यक्रम में शामिल होंगे, श्री चंद्रपुर पद यात्रा सेवा समिति शक्ति ने 29 सितंबर को आयोजित इस पद यात्रा कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर सभी नागरिक बंधुओ, श्रद्धालु भक्तजनों, देवी भक्तों को सपरिवार शामिल होकर पद यात्रियों का उत्साहवर्धन करने का आग्रह किया है, तथा इस वर्ष आयोजन को लेकर जहां बृहद रूप से गांव- गांव में इसका प्रचार प्रसार किया जा रहा है, तो वहीं ग्रामीण इलाकों में भी लोगों में पद यात्रा को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है, तथा शहर में भी इस वर्ष नवरात्रि पर्व पर पूरा वातावरण देवी भक्ति में सरोबार हो चुका है

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *