6 ट्रेनें रद्द, जारी सूची में छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली ट्रेनों का नाम शामिल

रायपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा खड़गपुर को तीसरी लाइन से जोड़ने का काम किया जा रहा है, जिसकी वजह से आज और कल छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 6 ट्रेनें रद्द रहेंगी. इसके पहले दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (दपूमरे) 22 ट्रेनों को रद्द कर चुकी है, जिनमें एक्सप्रेस, लोकल और मेमू पैसेंजर शामिल हैं. 21 मई को अहमदाबाद से चलने वाली अहमदाबाद एक्सप्रेस रद्द 22 मई को हावड़ा से चलने वाली हावड़ा अहमदाबाद एक्सप्रेस रद्द 20 मई को पोरबंदर से चलने वाली पोरबंदर संतरागाछी एक्सप्रेस रद्द 22 मई को संतरागाछी से चलने वाली संतरागाछी पोरबंदर एक्सप्रेस रद्द 21 मई को उदयपुर से चलने वाली उदयपुर शालीमार एक्सप्रेस रहेगी रद्द 22 मई शालीमार से चलने वाली शालीमार उदयपुर एक्सप्रेस रहेगी रद्द

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *