सक्ति- 29 अक्टूबर 2023 को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित दिव्यांगों का मैराथन दौड़ रन फॉर यूनिटी आयोजित है, जिसमें सक्ती जिले के 6 दिव्यांग प्रतिभागियों का चयन हुआ है,सभी चयनित दिव्यांग 27 अक्टूबर को चाम्पा रेलवे स्टेशन से दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं,जिसमे प्रमुख रूप से पीलाबाबू,बजरंगी पटेल, हरि सोनवानी,मनोज टंडन,संदीप एवम लक्की सोनी शामिल है, दिव्यांग खिलाड़ियों का दिल्ली की दौड़ के लिए चयन होने पर शक्ति जिले के नागरिकों ने उन्हें बधाई शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है,तथा पहली बार यह अवसर आया है की शक्ति जिले के दिव्यांग देश की राजधानी दिल्ली में दौड़ लगाएंगे, वहीं आयोजक संस्था ने भी सभी दिव्यांग खिलाड़ियों से कहा है कि सभी दिव्यांग साथी अपने साथ दिव्यांगता सर्टिफिकेट और आधार कार्ड की फ़ोटो कॉपी जरूर से जरूर लाये,बिना डाक्यूमेंट्स आपको मैराथन में पार्टिसिपेट नही करने दिया जाएगा,29 अक्टूबर 2023 को “रन फ़ॉर यूनिटी दिल्ली हाफ मैराथन – 2023 में सुबह 5.30 बजे, गेट न. 1 जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, दिल्ली में आना है,आमिर सिद्दीकी संस्थापक ईगल स्पेशियली एबल्ड राइडर्स दिल्ली ने उपरोक्त जानकारी दी है.