कुराश एसोसिएशन के 5 कुराश प्रशिक्षकों ने सहारनपुर में 11 मार्च से 13 मार्च तक आयोजित हुई

कुम्हारी। छत्तीसगढ़ प्रदेश कुराश एसोसिएशन के 5 कुराश प्रशिक्षकों ने सहारनपुर में 11 मार्च से 13 मार्च तक आयोजित हुई नेशनल कुराश रेफरी सेमिनार एवम एग्जाम में भाग लिया। छत्तीसगढ़ प्रदेश कुराश एसोसिएशन के सहसचिव एवं तकनीकी निर्देशक बैजनाथ गुप्त ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस परीक्षा में सम्मिलित सभी पांच प्रशिक्षक उत्तीर्ण हुए, प्रशिक्षकों में ओमप्रकाश मिश्रा (भिलाई ), निशांत सिंह (पेंड्रा), अंतरा सारथी (रायपुर ), वर्षा मिरी (भाटापारा), शिव ध्रुव ( भाटापारा) हैं । इस उपलब्धि पर भारतीय कुराश महासंघ के अध्यक्ष रवि कपूर, भारतीय कुराश महासंघ के महासचिव रवि वर्मा, भारतीय कुराश महासंघ के टेक्निकल चेयरमैन राहुल व्यास, छत्तीसगढ़ ओलिंपिक संघ के उपाध्यक्ष शरद शुक्ला, छत्तीसगढ़ प्रदेश कुराश एसोसिएशन के सचिव आदित्य सिंह, छत्तीसगढ़ प्रदेश कुराश एसोसिएशन के सहसचिव एवं तकनीकी निर्देशक बैजनाथ गुप्ता, छत्तीसगढ़ प्रदेश कुराश एसोसिएशन के सदस्य आशीष यादव, ने बधाईयां एवं शुभकामनाएं देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *