दिल्ली में सिलेंडर फटने से 5 घायल

नई दिल्ली: दिल्ली के आजादपुर स्थित लाल बाग के पास एक झुग्गी में LPG  सिलिंडर का विस्फोट होने से आग लग गई, जिसमें पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मियों को नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं और राहत व बचाव कार्य पूरा हो चुका है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक उन्हें आज प्रातः 100 नंबर पर LPG सिलिंडर में आग लगने और कुछ लोगों के घायल होने की जानकारी हाथ आई है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची और आग बुझाने के कार्य में लग गई थी।
जहां इस बात का पता चला है वहीं दूसरी ओर जलने से जख्मी हुए पांच लोगों को वहां से निकालकर पास के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया और आग बुझा ली गई है, उसे ठंडा करने का  कार्य भी पूरा हो चुका है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *