महासमुंद जिले में अब तक 495.3 मिलीमीटर औसत वर्षा

महासमुंद। महासमुंद जिले में चालू मानसून के दौरान 01 जून 2023 से अब तक 495.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार जिले में सर्वाधिक वर्षा महासमुंद तहसील में 658.5 मिलीमीटर, सरायपाली में 494.7 मिलीमीटर, पिथौरा में 478.6 मिलीमीटर, बागबाहरा में 442.3 मिलीमीटर और सबसे कम वर्षा 402.7 मिलीमीटर बसना तहसील में दर्ज की गई।

आज 01 अगस्त को 13.2 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। जिले के तहसीलवार वर्षा में आज पिथौरा तहसील में 28.1 मिलीमीटर, बसना तहसील में 11.3 मिलीमीटर, बागबाहरा तहसील में 10.9 मिलीमीटर, महासमुंद तहसील में 10.0 मिलीमीटर एवं सरायपाली तहसील में 6.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *