45 की उम्र में ग्लैमरस का तड़का लगा रहीं अमीषा पटेल, बिकिनी में आईं नजर

सुपरहिट फिल्म ‘कहो ना … प्यार है’ में नजर आने वाली अदाकारा अमीषा पटेल आज अपने ग्लैमसर अंदाज से सभी को मदहोश कर रहीं हैं। अदाकारा अमीषा पटेल ने इस फिल्म से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी और आज भले ही वह बड़े पर्दे से दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया पर वो खूब सनसनी मचाती हैं। आए दिन उनके नए फोटोज और वीडियो सामने आते हैं जो लोगों के होश उड़ा देते हैं। वैसे अदाकारा अमीषा पटेल को ‘अनिल शर्मा’ द्वारा निर्देशित फिल्म ‘ग़दर – एक प्रेम कथा’ में अभिनेता सनी देओल के साथ देखा गया था।

इन सभी फिल्मों में वह बड़ी संस्कारी बनी नजर आईं थीं हालाँकि अब उनकी ग्लैमरस छवि दिख रही है। अब अमीषा 45 साल की हो चुकीं हैं लेकिन इस उम्र में भी अमीषा का हुस्न देखने में कातिलाना है। आप देख सकते हैं इस बार अमीषा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल अपनी कुछ वीडियोज शेयर की है जिसमें वह ब्लू बिकिनी में नजर आ रही हैं। जी दरअसल वह स्वीमिंग पूल किनारे बिकिनी पहने ब्लैक चश्मे में हॉट पोज देती दिख रही हैं।

इस समय अमीषा का यह हॉट अवतार खूब तहलका मचा रहा है और लोग यह देखकर उनकी तारीफों के पूल बाँध रहे हैं। इस समय अभिनेत्री के इन वीडियोज पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं और उनके बॉडी कर्व्स की तारीफ़ कर रहे हैं। आप सभी को बता दें कि जल्द ही अमीषा फिल्म गदर एक प्रेम कथा का सीक्वल गदर 2 में दिख सकती हैं क्योंकि इस फिल्म के बारे में चर्चा जोरों पर है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *