रायपुर में कोरोना के 40 मरीज सक्रिय,शनिवार रात एक की मौत

रायपुर। कोरोना के 40 मरीज रायपुर में सक्रिय है। 7 जनवरी को जारी कोरोना बुलेटिन में प्रदेश भर में 7 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई। कोरोना पीड़ित की शनिवार की रात अंबेडकर अस्पताल में मौत हो गई है। एक मरीज अभी भर्ती है। राजधानी सहित प्रदेश में नए मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है।

डाॅक्टरों के अनुसार शनिवार की शाम एक मरीज को गंभीर हालत में लाया गया। देर रात उसकी मौत हो गई है। रविवार को एक और संक्रमित को वार्ड में भर्ती किया गया है। डाक्टरों के अनुसार फिलहाल वार्ड में गंभीर मरीजों को एडमिट किया जाएगा। कोविड प्रोटोकॉल के तहत ही इन मरीजों का इलाज करना होगा। मरीजों की लगातार बढ़ रही संख्या को देखते हुए अंबेडकर अस्पताल में अलग-अलग बीमारी की वजह से भर्ती किए जा हो रहे मरीजों की भी कोरोना जांच शुरू कर दी गई है।

कोरोना के 40 मरीज रायपुर में सक्रिय

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *