सक्ति- शक्ति जिले के ताइक्वांडो खिलाड़ी राष्ट्रीय स्पर्धा में दमखम दिखाएंगे,ज्ञात हो कि ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया एवं तेलंगाना ताइक्वांडो संघ के तत्वधान में 25 से 26 फरवरी को जी एम सी बालयोगी इनडोर स्टेडियम हैदराबाद में राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सक्ति जिले के जीत देवांगन ,सक्षम अग्रवाल ,गुनिका अग्रवाल, एवं चैतन्य साहू छत्तीसगढ़ टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे, जो कि 23 फरवरी को हैदराबाद के लिए रवाना होंगे

इस टीम के साथ राज्य संघ ने रामकिशन एवं आयुष राजपूत को टीम का मुख्या कोच बनाया है, इन खिलाड़ियों के चयन पर छत्तीसगढ़ ताइक्वांडों संघ के महासचिव अनिल द्विवेदी ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है, उल्लेखित हो की शक्ति क्षेत्र के ताइक्वांडो खिलाड़ी पूर्व में भी प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपना जौहर दिखा चुके हैं, तथा शक्ति क्षेत्र में भी ताइक्वांडो के क्षेत्र में काफी संख्या में खिलाड़ी अपना प्रदर्शन करते हैं|