हिल साइड से चट्टानों के गिरने से 4 लोगों की मौत

छत्तीसगढ़: मंगलवार दोपहर को एनएमडीसी के किरंदुल परिसर में निर्माण स्थल पर एक दु:खद घटना की सूचना मिली है, जिसमें हिल साइड से चट्टानों के गिरने से 4 लोगों की मृत्यु हो गई। स्क्रीनिंग प्लांट III में निर्माण स्थल पर 15 मीटर ऊंचे और 70 मीटर लंबाई के रॉक फॉर्मेशन के गिरने से अप्रत्याशित हादसा हुआ।

हालांकि तत्काल बचाव कार्य शुरू कर दिया गया, लेकिन 4 संविदा कर्मचारियों को जीवित नहीं बचाया जा सका। इस घटना के दौरान घायल हुए दो अन्य संविदा कर्मचारियों का एनएमडीसी अस्पताल में इलाज चल रहा है और अब वे खतरे से बाहर हैं।

सुरक्षा के प्रति कड़ी प्रतिबद्धता का पालन करते हुए, एनएमडीसी घटना की गहन जांच कर रहा है। एनएमडीसी के वरिष्ठ प्रबंधन ने इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए सहायता प्रदान की है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *