छग बॉर्डर से सटे बालाघाट में 4 नक्सली ढेर

छग/एमपी। बालाघाट में सुरक्षबलों ने बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया है। यहां पर जवानों ने 4 महिला नक्सलियों को ढेर कर दिया है। इन सभी पर कुल मिलाकर 62 लाख रुपए का इनाम घोषित था। एमपी के साथ ही देश के नक्सल प्रभावित सभी इलाकों में अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें अभी तक हजारों नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया है और सैकड़ों नक्सलियों को एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया है।

इस घटना की जानकारी देते हुए बालाघाट के एसपी नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कान्हा नेशनल पार्क के सुपखार वन रेंज में जवानों ने 4 महिला नक्सलियों को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। उन्होंने बताया कि इन महिला नक्सलियों पर कुल 62 लाख रुपए का इनाम घोषित था। एसपी ने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ मध्य प्रदेश में लगातार कार्रवाई की जा रही है। हाल के दिनों में एमपी में नक्सलियों के खिलाफ अभियान में तेजी आई है। एसपी नागेंद्र ने कहा कि नक्सलियों के खिलाफ यह अभियान अब लगातार जारी रहेगा।

बालाघाट के एसपी नागेंद्र कुमार सिंह ने महिला नक्सलियों के एनकाउंटर में ढेर होने के बाद बाकी बचे नक्सलियों से एक अपील की है। नागेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि जो भी नक्सली गतिविधियों में शामिल हैं और सरेंडर करना चाहते हैं तो वो सरकार का साथ दें। उन्होंने कहा कि सरेंडर करने वालों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया जाएगा।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *