सक्ति के सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र/ छात्राओं ने किया 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन
विद्यालय प्रबंधन ने दी सभी सफलता अर्जित करने वाले बच्चों को शुभकामनाएं
सक्ति-छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, रायपुर के द्वारा घोषित हाईस्कूल परीक्षा परिणाम में सरस्वती शिशु मंदिर सक्ती से शामिल 54 विद्यार्थियों में से 39 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए जिसमें से 93.6 प्रतिशत के साथ कुमारी खोमेश साहू प्रथम स्थान प्राप्त किया, तो वहीं हायर सेकेंडरी वाणिज्य में 80.8 प्रतिशत के साथ कुमारी विभूति, कृषि विज्ञान में 90.2 प्रतिशत के साथ कुमारी अनुराधा पटेल, जीव विज्ञान में 76.8 प्रतिशत के साथ कुमारी खुशबू देवांगन, गणित में 77.4 प्रतिशत कुमारी सुधा पटेल प्रथम स्थान पर रही। विद्यालय प्रबंधन ने बच्चो की इस सफलता पर उन्हें बधाई दी,साथ ही प्रबंधन ने बताया कि दो सत्र के अंतराल के बाद कोरोना कालकी बाधाओं के बाद भी विद्यार्थियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष रामअवतार अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, व्यवस्थापक अधिवक्ता चितरंजन प्रसाद पटेल,कोषाध्यक्ष मांगेराम अग्रवाल, कपूरचंद अग्रवाल,पंडित नारायण प्रसाद शर्मा,नारायण गबेल के साथ प्राचार्य चूड़ामणि साहू, प्रधानाचार्य बलदाऊ साहू, पुरन गिरी गोस्वामी व विद्यालय परिवार ने भी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते उनके उज्जवल भविष्य की शुभ कामनाएं प्रेषित किया है
ज्ञात हो कि कक्षा दशम में प्रथम स्थान प्राप्त कुमारी खोमेश साहू व द्वादश में प्रथम स्थान प्राप्त कुमारी खुशबू देवांगन व उनके अभिभावकों को विद्यालय प्रबंधन की ओर से व्यवस्थापक चितरंजय पटेल ने भेंटकर बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य कामना व्यक्त की है