आबकारी राजस्व में 33 प्रतिशत की वृद्धि

बलौदाबाजार। आबकारी विभाग, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में कुल 427.56 करोड़ रूपये का राजस्व प्राप्त हुआ है जो गतवर्ष की तुलना मे 33.04% अधिक है। अवैध शराब के विरुद्ध भी कड़ी कार्यवाही की गई।

जिले में 5 नवीन मदिरा दुकान क्रमशः देशी कम्पेजिट मदिरा दुकान लाहोद, देशी कम्पोजिट मदिरा दुकान गिधपुरी, देशी कम्पोजिट मदिरा दुकान करहीबाजार,देशी कम्पोजिट मदिरा दुकान हथबंद एवं प्रीमियम विदेशी मदिरा दुकान भाटापारा आबकारी विभाग द्वारा संचालित की जा रही है।इन दुकानों के संचालन से आबकारी विभाग को अतिरिक्त राजस्व प्राप्त हुआ है।

वित्तीय वर्ष 2025-26 में अवैध शराब के विरूद्ध आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत 746 अपराधिक प्रकरण कायम कर 6124.81 बल्क लीटर अवैध शराब,47730 किलोग्राम लाहन तथा 18 वाहन जप्त किया गया है।नवीन वित्तीय वर्ष 2026-27 में विदेशी मदिरा (चीप रेंज)एवं देशी मदिरा (मसाला एवं प्लेन) के विक्रय दरों में कोई परिवर्तन नही किया गया है। माल्ट (बीयर)एवं मीडियम व हाई रेंज के विक्रयदर में बढ़ोत्तरी की गई है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *