किरन्दुल-निरंतर सुधार और क्षमता वृद्धि योजना की दिशा में एक कदम के रूप में, बीआईओएम किरंदुल कॉम्प्लेक्स ने कन्वेयर नंबर 315 के ड्राइव अपग्रेडेशन को सफलतापूर्वक निष्पादित किया है।यह सूचित करना है कि, कन्वेयर नंबर 315 आयरन ओर फाइन (10 मिमी) को एमवी साइडिंग तक ले जाता है जहां से फाईंस रेक में लोड किए जाते हैं।
ड्राइव अपग्रेडेशन से पहले 315 कन्वेयर की क्षमता 550-600 टीपीएच (टन प्रति घंटा) तक सीमित थी। ड्राइव अपग्रेडेशन के बाद , कन्वेयर की वहन क्षमता 900-1000 टीपीएच तक बढ़ा दी गई है।
इससे एमवी साइडिंग पर फाइन स्टैकिंग और लोडिंग बढ़ाने में सुविधा होगी और इस प्रकार लोडिंग प्लांट स्टॉक पाइल पर निर्भरता कम होगी। इसके अलावा,लोडिंग प्लांट स्टॉक पाइल से एमवी साइडिंग में सड़क मार्ग से फाईंस का स्थानांतरण काफी हद तक कम हो जाएगा जिसके परिणामस्वरूप धूल का खतरा कम होगा। इस सुविधा का उद्घाटन विनय कुमार, सीजीएम, किरंदुल कॉम्प्लेक्स ने एस बी सिंह, जीएम (उत्पादन),आर राजकुमार, जीएम (प्लांट), अन्य एचओडी और एनएमडीसी किरंदुल कॉम्प्लेक्स के एसकेएमएस और इंटक के यूनियन प्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया। डिजाइन, इंजीनियरिंग और कार्य का निष्पादन परियोजना स्तर पर ओसीएसएल प्लांट द्वारा किया गया।