3 स्टूडेंट सड़क हादसे में घायल, सभी की हालत नाजुक

कवर्धा। जिले से सड़क हादसे से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां एक भीषण सड़क हादसे में 3 छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। तीनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार, सिटी कोतवाली के कैलाश नगर में स्कूटी और बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में तीन छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। मौकर पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *