12वीं एवं दसवीं बोर्ड की स्टेट मेरिट सूची में शक्ति जिले के 3 बच्चों ने बनाया स्थान

14 मई को छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने करी बोर्ड परीक्षा के परिणामो की घोषणा

शैक्षणिक जिले शक्ति के जिला शिक्षा अधिकारी बीएल खरे एवं सहायक सांख्यिकी अधिकारी राकेश अग्रवाल ने दी बच्चों को शुभकामनाएं

सक्ति-छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 14 मई को मंडल के सभागार में छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा मंत्री की मौजूदगी में 12 वीं एवं 10वीं बोर्ड के परीक्षा परिणामों की घोषणा की गई, जिसमें शैक्षणिक जिले शक्ति के 3 बच्चों ने स्टेट टॉपर सूची में अपना स्थान बनाया है, जिसमें 12वीं बोर्ड की परीक्षा में शैक्षणिक जिले शक्ति के जैजैपुर विकासखंड के संस्कार उच्चतर माध्यमिक अंग्रेजी माध्यम स्कूल की छात्रा कुमारी रेणुका चंद्रा पिता-खेमचरण चंद्रा माता गीता चंद्रा ने 95.80% अंक अर्जित कर स्थान बनाया है, तो वही शैक्षणिक जिले शक्ति के अंतर्गत डभरा विकासखंड के नेशनल कन्वेंट स्कूल की छात्रा कुमारी रितु चंद्रा पिता मुरलीधर चंद्रा ने तीसरे स्थान पर 98% अंक अर्जित किए जिसमें 600 में 588 अंक प्राप्त किए, वहीं दसवीं की मेरिट सूची में ही शक्ति जिले के डभरा विकासखंड के नेशनल कन्वेंट स्कूल के ही छात्र हर्ष तिवारी पिता तुलेश्वर प्रसाद तिवारी माता श्रीमती मालती तिवारी ने नौवां स्थान बनाया है,जिसमें उन्हें 600 में 582 कुल 97% अंक प्राप्त हुए हैं,साथ ही जांजगीर-चांपा जिले के सरस्वती शिशु मंदिर नैला की छात्रा दीपाली सूर्यवंशी पिता लखनलाल एवं माता शकुंतला ने आठवां स्थान प्राप्त किया है, जिसमें 97.6% अंक अर्जित किए 600 में 583 अंक प्राप्त किए हैं

शक्ति जिले के तीन बच्चों के स्टेट टॉपर लिस्ट में स्थान बनाने पर शैक्षणिक जिले शक्ति के जिला शिक्षा अधिकारी बी एल खरे एवं सहायक सांख्यिकी अधिकारी राकेश अग्रवाल ने सभी टॉपर लिस्ट में आने वाले बच्चों को, उनके विद्यालय को एवं अभिभावकों को भी शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की है, साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी बी एल खरे ने कहा है कि आज छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों को काफी ध्यान दिया जा रहा है, जिसके परिणाम स्वरूप शक्ति जिले के 3 बच्चों ने राज्य की मेरिट सूची में स्थान बनाया है, वहीं सहायक सांख्यिकी अधिकारी राकेश अग्रवाल ने भी कहा है कि निरंतर शक्ति जिले की ओर से सभी चारों विकासखंडों में शिक्षा के स्तर को शासन की मंशानुरूप बेहतर बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है, तथा निजी एवं शासकीय स्कूलों में निरंतर शिक्षा के प्रति प्रबंधन ध्यान दें इस हेतु विभाग प्रयासरत है

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *