हाईटेंशन तार की चपेट में आए 3 बच्चे, 2 की हुई मौत

गरियाबंद। जिले में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां करंट से दो बच्चों की मौत हो गई. मिली जानकारी के मुताबिक खेत में लगे बोर के हाईटेंशन तार से खेलते समय 3 बच्चों को करंट लग गया, जिसमें से एक बच्चे को वहां मौजूद लोगों ने बचा लिया, मगर 2 बच्चों की मौके पर मौत हो गई. यह घटना ग्राम केराबहारा की है.

इस हादसे के बाद से गांव में मातम पसर गया है. बताया जा रहा कि खेत में खेलते समय बच्चे बोर के हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए. इस हादसे में एक बच्चे की जान बच गई. वहीं 8 वर्षीय दुर्गेश और 6 साल के संस्कार की मौत हो गई. दोनों बच्चों के शव को लेकर परिजन जिला अस्पताल पहुंचे हैं.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *