ऑस्ट्रेलिया से वापस लाई गईं 29 दुर्लभ भारतीय मूर्तियां, पीएम मोदी ने किया निरिक्षण

नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी ने उन 29 पुरावशेषों (29 antiquities) का निरीक्षण किया, जिन्हें ऑस्ट्रेलिया द्वारा भारत वापस लाया गया है. पुरावशेष 6 व्यापक श्रेणियों में हैं – शिव और उनके शिष्य, शक्ति की पूजा, भगवान विष्णु और उनके रूप, जैन परंपरा, चित्र और अन्य सजावटी वस्तुएं. प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने सोमवार को इस संबंध में जानकारी दी है.

PMO ने बताया है कि ये मुख्य रूप से विभिन्न तरह की सामग्री– बलुआ पत्थर, संगमरमर, कांस्य, पीतल, कागज में निष्पादित प्रतिमाएं और पेंटिंग हैं. भारत में एक बड़े भौगोलिक क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हुए प्राचीन वस्तुएं मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, राजस्थान, गुजरात, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल से हैं. बता दें कि ये तमाम पुरावशेष अलग-अलग समय अवधि से आते हैं, जो 9-10 शताब्दी ईस्वी पूर्व के हैं.

बता दें कि पीएम मोदी और उनके ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष स्कॉट मॉरिसन आज यानी सोमवार को एक डिजिटल शिखर बैठक करने वाले हैं, जिसमें व्यापार एवं निवेश के क्षेत्रों समेत दोनों पक्षों के बीच संपूर्ण व्यापक रणनीतिक संबंधों को और आगे बढ़ाने की संभावना है. मोदी और मॉरिसन के बीच जून 2020 में हुई पहली डिजिटल शिखर बैठक के बाद अब सोमवार को इसकी मीटिंग होनी है. उस समय भारत-आस्ट्रेलिया के रिश्तों को ‘व्यापक रणनीतिक साझेदारी’ के स्तर तक ले जाया गया था.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *