28 फरवरी राशिफल

28 फरवरी राशिफल: मेष राशि: किसी खास व्यक्ति से आपको सहयोग मिल सकता है। आपका दिन अच्छा रहेगा। आपके दाम्पत्य संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। आपको करियर से संबंधित नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। पैसों के सिलसिले में अधिकारियों से बातचीत होने के योग बन रहे हैं। कुछ योजनाओं में आप बदलाव कर सकते हैं। आप कुछ नया करके दिखा सकते हैं।

वृष राशि: पिता के व्यवहार से आपका मन थोड़ा उदास हो सकता है। प्रेमी जन से आज कोई वायदा न करें। धर्म-कर्म को लेकर आडम्बर करने वालों की आलोचना होगी। सन्तान की प्रगति आपको हर्षित करेगी। एकाग्र होकर अपने कार्यों में लगे रहें। सीनियर्स की सलाह लेना आपके लिये हितकर होगा।

मिथुन राशि: मानसिक रूप से अशांत रहेंगे। आफिस में आपको अपमान झेलना पड़ सकता है। घरवालों की बात भी उचित व अनुकूल प्रतीत नहीं होगी। भोग-विलास में अनावश्यक खर्चों के बढ़ने की सम्भावना बन रही है। आज नये काम की शुरुआत बिल्कुल न करें।

कर्क राशि: आज कुछ साथियों से आपका मनमुटाव हो सकता है। आज आपका खर्च बढ़ सकता है, इसलिए आपको अपने खर्चों पर लगाम लगानी चाहिए। आपके सभी काम मन मुताबिक पूरे हो सकते हैं। आप बच्चों के साथ कहीं पिकनिक मनाने जा सकते हैं। साथ ही आप अपने किसी रिश्तेदार को भी साथ ले जा सकते हैं। इसके अलावा आपको किसी पर अपनी बात मनवाने का दवाब नहीं डालना चाहिए। बिजनेस संबंधी यात्रा करना पड़ सकता है।

सिंह राशि: अपने कार्यों को दूसरों के भरोसे न छोड़े। व्यवसाय में आपको बड़ा निवेश करना पड़ेगा। आप जिनसे अपेक्षा रखेंगे वो ही आपको धोखा दे सकते हैं। व्यवहारिक निर्णय लेने की आवश्यकता है। काफी मेहनत के बाद आवश्यक काम बनेंगे। टालमटोल प्रवृत्ति के कारण दिनचर्या उठापटक हो सकती है।

कन्या राशि: विवाहित अपने जीवनसाथी में पूर्णतया विश्वास जताएं अन्यथा संबंधों में खटास पैदा हो सकती है। आपके खर्चे बजट को बिगाड़ सकते हैं और इसलिए कई योजनाएँ बीच में अटक सकती हैं। अगर आप दफ्तर में अतिरिक्त समय लगाएंगे, तो आपकी घरेलू जिंदगी पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। आज आप मित्रों के साथ प्रवास- पर्यटन का आयोजन करेंगे। भाई-बंधुओ के साथ सम्बंधो में निकटता आएगी। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कार्य के अनुसार लाभ के भागीदार बन जाएंगे। सेहत अच्छी रहेगी। अपनी निजी बातों को गुप्त रखें।

तुला राशि: बिना मतलब दूसरों के मामलों में प्रतिक्रिया न दें। छात्रों के लिये आज का दिन बहुत अच्छा है। करियर को लेकर काफी गम्भीर रहेंगे। लोगों को आपका उदार और सहयोगी व्यवहार काफी पसन्द आयेगा। जल्दबाजी में निर्णय लेना घातक हो सकता है। नये प्रोजेक्ट्स को लेकर काफी उत्साहित रहेंगे। जीवनसाथी से झगड़ा हो सकता है।

वृश्चिक राशि: आपके साथी भी इस बात से खुश होगा कि आप अपने काम व सफलता का मजा ले रहे हैं। अच्छे समय का पूरा लाभ उठाने अच्छे समय का पूरा लाभ उठाने की कोशिश करें। आप इन दिनों पैसे कमाने के कुछ नये रास्ते तलाश रहे हैं। और कोई नई बढ़िया नौकरी भी, तो आज आपको कोई बड़ी खबर मिलने वाली है। आप बहुत ऊर्जावान व्यक्ति हैं, जज्बे को बनाये रखिये इसका फायदा आपको अपने काम में दिखने वाला है।

धनु राशि: आप धन को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे। कठिन परिस्थितियों में मित्र काम आयेंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं का आनन्द लेंगे। सम्पत्ति विवादों में उलझन बढ़ सकती है। दिन सामान्य फलदायी रहने वाला है। सिर्फ अपने नहीं बल्कि दूसरों के हितों का भी विचार करे।

मकर राशि: आज आपकी तरक्की में थोड़ी रुकावटें आ सकती हैं। इससे आपकी परेशानी बढ़ सकती है। हालांकि इसके बावजूद आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। साथ ही आप उनके साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान बना सकते हैं। किसी अनजान व्यक्ति पर आपको भरोसा करने से बचना चाहिए। लवमेट के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। सोसाइटी में आपकी किसी से थोड़ी अनबन हो सकती है। बेहतर होगा कि फालतू की बातें करने से आपको बचना चाहिए।

कुंभ राशि: घर का वातावरण सुखद रहेगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्य आपसे प्रसन्न रहेंगे। व्यवसाय में बड़ा धन लाभ होने की संभावना है। विपरीत लिंग के लोगों के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। दैनिक दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी। सहकर्मियों के प्रति अपना व्यवहार और सहयोग अच्छा रखें।

मीन राशि: कोई भी फैसला करने से पहले अच्छाईयों और कमियों पर सावधानी से गौर फरमाएँ। आप ऐसे स्रोत से धन अर्जित कर सकते हैं, जिसके बारे में आपने पहले सोचा तक न हो। एक पारिवारिक आयोजन में आप सभी के ध्यान का केंद्र होंगे। दोस्त और जीवनासाथी आराम तथा खुशी देंगे। आज आपकी कड़ी मेहनत कार्यक्षेत्र में जरूर रंग दिखाएगी। आज के दिन यात्रा, मनोरंजन और लोगों से मिलना-जुलना होगा। अचानक नए स्रोतों से धन मिलेगा, जो आपके दिन को खुशनुमा बना देगा। अनुमान नुकसानदेह साबित हो सकता है। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *