नगर पालिका परिषद कार्यालय में नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन के द्वारा किया गया ध्वजारोहण
बलौदा बाजार। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन के द्वारा नगरपालिका कार्यालय परिसर में हर्षोल्लास पूर्ण वातावरण में गणतंत्र दिवस का पर्व मनाते हुए ध्वजारोहण किया गया , इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष अशोक जैन ने नगर वासियों को गणतंत्र दिवस की 77 वीं वर्षगांठ की शुभकामनाएं देते हुए देश के लिए बनाये गए संविधान व उसकी महत्वता बताते हुए भारत देश को आजाद करने वाले वीर क्रांतिकारी व अमर शहीदों को याद किया गया, व भारत के संविधान के महत्व को बताया गया, साथ ही ध्वजारोहण कार्यक्रम में उपस्थित सभी को शुभकामनाएं दी गई, कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नंदकुमार साहू के द्वारा भी भारतीय गणतंत्र दिवस 26 जनवरी की शुभकामनाएं देते हुए अपने विचार रखें, नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन के द्वारा ध्वजारोहण के पूर्व भारत माता की तस्वीर पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना की गई व मुख्य नगर पालिका अधिकारी आशीष तिवारी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन व उपाध्यक्ष जितेंद्र माहले का अभिनंदन किया गया व कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथि गणों का आभार व्यक्त किया गया।

26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजन के अवसर पर उपस्थित सभापति पार्षद एवं जनप्रतिनिधियों का नगर पालिका के कर्मचारी एवं अधिकारियों के द्वारा पुष्प कुछ भेंट कर अभिनंदन किया गया, आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर सभापति हरजीत सिंह सलूजा,जितेंद्र डड़सेना,मनोज कांत पुरैना,आदित्य गुप्ता, सतीश पटेल, पार्षद कन्हैया सेन, शेखर गुप्ता, सलमान शेख, लोकेश चेलक, गौतम सिंह चौहान, ममता सुभाष राव, रेखा पोषण पटेल, श्रद्धा मनीष वर्मा, डिगेश्वरी रविंद्र नामदेव, मंजू फेकर, साहू समाज एवम चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष लक्ष्मी साहू, भाजपा नेता योगेश अग्रवाल, पार्षद प्रतिनिधि पूर्व पार्षद पोषण पटेल, रवि फेकर, मनीष वर्मा, रविंद्र नामदेव, मुरारी साहू, मयाराम पाल, किशन रजक, वासु ठाकुर, पूर्व एल्डरमैन कृष्णा सेन, निर्मल वर्मा, महेंद्र जैन, सहित अन्य नागरीक गण एवं जनप्रतिनिधि व कर्मचारी गण उपस्थित थे,कार्यक्रम पश्चात सभी को स्वल्पाहार कराया गया।
