भारत में तीसरी लहर के चलते बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण मरीजों की संख्या में फिर उछाल देखने को मिला है पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 2,64,202 नए मामले आए और 1,09,345 रिकवरी हुईं। सक्रिय मामलों की संख्या 12,72,073 है। आज जारी हुए ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में फिलहाल ओमिक्रोन के कुल मामले 5,753 हैं और दैनिक पॉजिटिविटी रेट भी 14.78 फीसदी तक पहुंच चुका है। देश में बीते 24 घंटे में 16,785 ज़्यादा मामले आए हैं। गुरुवार को कोरोना वायरस के 2,47,417 मामले आए थे।