मरिया भोजन खाने से 24 ग्रामीणों को हुई उल्टी-दस्त, एक की मौत

राजनांदगांव। जिले के गातापार क्षेत्र के अंदरूनी गांव लिमउटोला में मृत्युभोज खाकर दो दर्जन से ज्यादा ग्रामीण बीमार पड़ गए। विषाक्त भोजन खाने से एक व्यक्ति की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि गंभीर हालत में 3 लोगों को राजनंादगांव मेडिकल कॉलेज रिफर किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 7 से ज्यादा ग्रामीण अब भी खैरागढ़ अस्पताल में भर्ती हैं।

सीएमएचओ आशीष शर्मा ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है। गांव में स्वास्थ्य कैम्प लगाकर सभी का इलाज चल रहा है। नए मामले सामने नहीं आए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक खैरागढ़ जिले के गातापार से सटे लिमउटोला गांव में एक वृद्धा की मृत्यु होने के बाद परंपरागत रूप से मृत्यु भोज का आयोजन किया गया था। गांव के अलावा आसपास के लोग भोज में शामिल हुए थे। भोज खाकर कुछ लोग उल्टी-दस्त के शिकार हो गए। देखते ही देखते स्थिति बिगड़ गई। बीमार स्थिति में दर्जनभर से ज्यादा लोगों को खैरागढ़ लाया गया। उस दौरान समारू गोंड नामक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गांव में गायत्री नामक 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई थी।

जिसके चलते 29 अक्टूबर को मृत्यु भोज का कार्यक्रम रखा गया था। भोजन के कुछ घंटों के बाद उल्टी-दस्त की शिकायत आने लगी। आनन-फानन में सभी को खैरागढ़ लाया गया, जहां से 50 साल की अमरिका बाई और उसके 20 साल के बेटे गुप्तेश्वर धुर्वे को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रिफर किया गया। सीएमएचओ का कहना है कि सभी की स्थिति खतरे से बाहर है। स्वास्थ्य विभाग ने कैम्प लगाकर गांव के हर नागरिक का चेकअप किया है। स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *