पिछले 24 घंटे में मिले कोरोना के 2292 नये मामले, 14 मरीजों की मौत

गुवाहाटी। पूर्वोत्तर में कोरोना संक्रमण की स्थिति में सुधार होते देख मिजोरम को छोड़ अन्य राज्यों में प्रतिबंधों में लगातार ढील दी जा रही है। वैसे स्वस्थ होने वाले मरीजों की तुलना में नये संक्रमितों की संख्या कुछ अधिक दर्ज हो रही है। सबसे अधिक मरीज मिजोरम में आ रहे हैं। त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश ऐसे राज्य हैं, जहां गुरुवार सुबह तक पिछले 24 घंटों में एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है।

कोरोना के मामले में मिजोरम बुधवार को भी चिंता का कारण रहा। मिजोरम में पिछले 24 घंटों के दौरान एक हजार, 355 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 82 हजार, 815 हो गई है। इनमें से 68 हजार, 199 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान एक हजार, 15 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 14 हजार, 346 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। मिजोरम में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 270 है। पिछले 24 घंटों के दौरान तीन मरीजों की मौत हुई है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *