20वा श्री श्याम महोत्सव रायपुर में 19 दिसंबर को

सक्ती-श्री श्याम प्रचार सेवा समिति द्वारा हर वर्ष आयोजित होने वाले कलयुग के देवता खाटू वाले श्याम प्रभु का महोत्सव आयोजित किया जाता है,उसी श्रृंखला में इस वर्ष 20 वा श्री श्याम महोत्सव 2021, को 19 दिसंबर रविवार को रामनाथ भीमसेन सभा भवन समता कॉलोनी में रखा गया है, समिति के संस्थापक सौरभ अग्रवाल, अध्यक्ष प्रभात अग्रवाल ने बताया कि पिछले वर्ष कोरोना के प्रकोप के कारण आयोजन को बिलकुल छोटे स्वरूप में आयोजित किया गया था, इस वर्ष भी समिति आयोजन को कोरोना के कारण दो दिवसीय ना करके एक दिवसीय ही कर रही है, एवम् इस वर्ष भी संपूर्ण आयोजन शासन द्वारा निर्देशित कोरोना की गाइड लाइन के अनुरूप ही आयोजित करते हुए, आयोजन का स्वरूप छोटा करते हुए, एक दिवसीय आयोजन में तब्दील कर दिया है, समिती के कार्य. अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, उपाध्यक्ष सर्वेश शर्मा, महामंत्री विकास जिंदल, हिमांशु अग्रवाल ने जानकारी दी की इस वर्ष भी समिति द्वारा सरकार के द्वारा दिए निर्देशों के अंतर्गत ही कार्यकर्म आयोजित किया जा रहा है,इसी विषय में आज समिति की बैठक आयोजित की गई थी,जिसमे आयोजन को लेकर महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा की गई तथा सबको जानकारी दी गई की 18 दिसंबर को सिर्फ यजमान के साथ भगवान श्री कृष्ण दुग्धाभिषेक किया जायेगा, उसके पश्चात 19 दिसंबर रविवार को प्रातः 10 बजे से रात्रि 10 बजे तक विशाल भजनामृत प्रवाह रखा गया है,जिसमे देश विदेश के सुप्रसिद्ध भजन गायक गायिका अपनी प्रस्तुति देगे, आयोजन में 19 दिसंबर रविवार को प्रातः 9.30 बजे श्याम प्रभु की अखंड ज्योत जगाई जायेगी,जो समापन तक प्रज्वलित रहेगी,महोत्सव के प्रमुख आकर्षणों ने कोलकाता के कलाकारों द्वारा प्रभु का भव्य दरबार, छप्पन भोग,ड्रायफ्रूट भोग, सवामानी, अखंड ज्योत, फ्रूट भोग,पान भोग,माखन मिश्री भोग, बाल भोग, एवम भव्य पंडाल,भव्य स्वागत, बाबा का प्रसाद इत्यादि है,संपूर्ण कार्यक्रम सरकार द्वारा निर्देशित गाइड लाइन के आधार पर होगा

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *