रायपुर/अंबिकापुर। कांग्रेस नेता टीएस सिंहदेव ने 20 लाख की लूट मामले में शासन पर निशाना साधते हुए कहा, अम्बिकापुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक व्यापारी पर जानलेवा हमला कर बदमाशों ने 20 लाख की लूट कर ली और आराम से फरार हो गए।
सोचिए, ये घटना शहर के बीचों-बीच हुई है – ऐसी वारदात बताती है कि कानून-व्यवस्था पूरी तरह ढह चुकी है और उसका अपराधियों को कोई डर ही नहीं। व्यापारी असुरक्षित हैं, अपराधी निर्भीक हैं और सरकार नाकाम। सुविधा तो दूर की बात है, BJP की सरकार सुरक्षा तक देने में अक्षम है। मामले की तुरंत जांच हो, अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए और पीड़ित को तत्काल न्याय दिया जाए।