नक्सली हमले में घायल 2 जवानों को लाया गया रायपुर

रायपुर/बीजापुर। दरभा कैंप में हुई नक्सली फायरिंग से घायल 2 जवानों को रायपुर लाया गया है. बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने बड़ी साजिश के तहत दरभा कैंप पर हमला किया। जानकारी के मुताबिक नक्सलियों ने कैंप के ऊपर BGL दागे गए। जवानों ने भी मोर्चा संभाला और ताबड़तोड़ फायरिंग कर नक्सलियों की हालत खराब कर दी। कुटरू थाना क्षेत्र का मामला। पुलिस जल्द ही मुठभेड़ को लेकर मीडिया को जानकारी देगी। 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *