इंदौर में सील किए गए 15 शोरूम्स, स्टाफ ने नहीं लगवाई कोरोना वैक्सीन

इंदौर: मध्य प्रदेश में 15 औद्योगिक प्रतिष्ठानों को सील किया जा चुका है। जी दरअसल हाल ही में मिली जानकारी के तहत इन प्रतिष्ठानों के कर्मचारियों ने कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज नहीं लगवाई थी। ऐसे में कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर सरकार सख्ती बरत रही है, और इसी के कारण यह कार्रवाई की गई है। मिली जानकारी के तहत इंदौर में सोमवार को औद्योगिक और व्यावसायिक क्षेत्रों में कुल 15 इकाइयों को सील कर दिया गया।
इस मामले के बारे में अधिकारियों ने बताया कि इन प्रतिष्ठानों के कर्मचारियों ने निर्धारित समय के भीतर एंटी-कोविड-19 वैक्सीन की दूसरी डोज नहीं ली है। इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि, ‘सील की गई इकाइयों में दुकानें और वाहन शोरूम शामिल हैं।’ अधिकारियों का कहना है कि प्रतिष्ठान-शोरूम्स खोलने की इजाजत तभी दी जाएगी जब इनके कर्मचारी दूसरी डोज लगवा लेंगे और इनके सर्टिफिकेट जमा हो जाएंगे।
इसी के साथ इस मामले के बारे में अधिकारियों ने यह भी बताया है कि, ‘इंदौर में अब तक 30.68 लाख पात्र लोगों को पहली खुराक और 24.33 लाख को दूसरी डोज के साथ टीका लगाया जा चुका है।’ जी दरअसल उन्होंने हाल ही में यह कहा है कि इंदौर जिले के टीकाकरण केंद्रों पर निर्धारित समय बीत जाने के बाद भी लगभग चार लाख पात्र लोग दूसरी डोज लगवाने के लिए नहीं पहुंचे हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *