मध्यान्ह भोजन खाकर 14 बच्चे बीमार,उल्टी की शिकायत

कोरबा। करतला ब्लॉक के ग्राम बीरतराई में मध्यान्ह भोजन खाकर शासकीय मिडिल स्कूल के 14 बच्चे बीमार हो गए. उल्टी की शिकायत पर 8 छात्राओं को कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती किया गया है. चिकित्सकों के देखरेख में सभी छात्राओं का इलाज जारी है. कोरबा कलेक्टर संजीव कुमार झा ने इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी सहित स्वास्थ्य अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं. मिड डे मील के तहत विद्यालय के बच्चों ने करील की सब्जी खाई थी.

इस दौरान 8 विद्यार्थियों ने पेट, सिर में हल्का दर्द और उल्टी आने की बात कही. जिस पर स्कूल के शिक्षकों द्वारा तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र कोथारी में बच्चों को लाया गया. करील एक तरह का वनोपज होता है. बांस के पौधे से ही करील को निकाला जाता है. खासतौर पर ग्रामीण इलाकों में सब्जी बनाकर इसका सेवन किया जाता है. एहतियात के तौर पर 8 छात्राओं को एम्बुलेंस के माध्यम से कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जिन्हें ऑब्जरवेशन में रखा गया है. अस्पताल में भर्ती 8 में से 7 ने मिड डे मील खाया था. एक छात्रा, जिसने भोजन नहीं किया है, वह कमजोरी महसूस कर रही थी. इस घटना के संबंध में बीईओ करतला से रिपोर्ट तैयार करने को भी कहा है.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *